हाथरस/सासनी । कोतवाली क्षेत्र
के गांव नगला हरिया में आपसी कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दरांती मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार सीएचसी में लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गांव हरिया नगला निवासी दीपेश पुत्र पवन प्रकाश का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम दीपेश खेत की ओर घूमने गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आ गये और गाली गलौज करते हुए दीपक को पकड़ लिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दरांती प्रहार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गये। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल के पिता पवन प्रकाश ने अपने ही परिवार के चंद्र प्रकाश, प्रेम प्रकाश तथा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
के गांव नगला हरिया में आपसी कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दरांती मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार सीएचसी में लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।गांव हरिया नगला निवासी दीपेश पुत्र पवन प्रकाश का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम दीपेश खेत की ओर घूमने गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आ गये और गाली गलौज करते हुए दीपक को पकड़ लिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दरांती प्रहार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गये। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल के पिता पवन प्रकाश ने अपने ही परिवार के चंद्र प्रकाश, प्रेम प्रकाश तथा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।