Top News

युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार को पीटा

हाथरस/सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गयी युवती के साथ गांव के दो युवकों ने अकेला देख कर अश्लील हरकत कर दी। जिसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने पीडित के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में एक महिला समेत चार लोगों के विरूद्ध दर्ज कराई गयी है।
  जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह साढे 6 बजे एक गाव निवासी एक युवती शौच करके वापस लौट रही थी। तभी गांव के दो युवकोंने उसे अकेला देख कर अश्लील हरकत करने लगे। युवती ने घर पहुंच कर आपबीती मां को बताई तो उसके परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गये। शिकायत से कुपित हो कर आरोपियों एवं दो अन्य ने लाठी डण्डे सेमारपीट करके उनको घायल कर दिया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने