हाथरस/सिकंदराराऊ। नगर में बुखार का जबरदस्त प्रकोप बना हुआ है। रविवार को नगर के मौहल्ला शहाबुद्दीन गंज में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। मौहल्ले में मातम छाया हुआ है। बुखार से हालात इतने बदतर हो चुके है कि घर-घर में मरीज चारपाई मेंपडे हैं। सभी नर्सिंग होम व अस्पताल भी मरीजों से हाउस फुल हो चुके हैं। मरीजों को अस्पताल में पहुंच कर अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड रहा है। वैसे तो पूरे क्षेत्र में एक माह सेअधिक समय हो गया। बुखार ने पांव पसार रखे हैं। पुरदिलनगर, हसायन, वाजीदपुर, रायपुर बझेडा में बुखार के चलते लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला शाहबुद्दीन गंज में कुमारी आयत पुत्री जमील अख्तर 5 वर्ष की रूसा हास्पीटल अलीगढ मेंउपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । उसका भाई शाहिद 8 वर्ष भी बुखार से पीडित है। उसे छः दिन से बुखार आ रहा है। इसी मौहल्ले की कुमारी इकरा पुत्री बहार मियां 8 वर्ष की अलीगढ मैडीकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गयी। आज भी मोहल्ले में कई लोग बुखार सेपीडित हैं। बबलू का पुत्र मौहम्मद शहजान एवं पुत्री मुस्कान एवं वहीदन पत्नी बादल 55 वर्ष गांव छौकरा निवासी सरला देवी एवं कालीचरन व डोरीलाल जनसोई, हर्षित, देव, अवनी, लाले दी जान, युवराज, मोहम्मद शाहिद, आरिफ, मौहम्मद साबिर, मुस्ताक निवासीगण नौरंगाबाद समेत सैकडोंलोग नगर में बुखार सेग्रसित हैं। खास बात यह है कि बुखार से लगातार हो रही मौतों और मरीजों की संख्या बढनेके बाबजूद नगर में कहीं भी कैम्प नहीं लगाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।