Top News

सिकंदराराऊ के गांव रामपुर नगला चटोल में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

सिकंदराराऊ।  गांव रामपुर नगला चटोल में श्रीमद् भागवत का भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। जिसमें ग्रामीण महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे सभी भक्ति में लीन हो कर झूम रहे थे। भागवत कथा का शुभारम्भ बसपा प्रत्याशी बनी सिंह बघेल ने पूजा अर्चना करके एवं फीता काट कर किया। इस मौके पर पर ग्रामीणों ने श्री बघेल का फूलमालाऐं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
   श्री बघेल ने कहा कि धर्म ईश्वर एवं मनुष्य के बीच सेतु का काम करता है और श्रीमद् भागवत कथा लोगों का धर्म से परिचय कराती है। धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को सदैव सफलता मिलती है। पाप कर्म का फल सदैव कष्टदायी होता है। इस लिए ऐसे आयोजनों से पे्ररणा लेकर धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
   इस मौके पर सरजू लाल उपाध्याय, शास्त्री योगेशानन्द जी, देवकी नन्दन उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय, दिनेश कुमार, वीरपाल प्रधान, मित्रेश चतुर्वेदी, सूरजपाल, अमित सिंह, सुनहरीलाल, मुन्नालाल, रमेश चन्द्र, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, सुभाष चन्द्र, राघवेन्द्र सिंह बघेल, अरविन्द यादव, नरेश कुमार, मुकेश , राजू सिहं, महावीर सिंह, श्यौदान सिंह, महाराज सिंह बघेल, सुरेश बघेल, मनोज गोला, मुनेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह आदि थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने