Top News

हाथरस- सांस्कृतिक निशा ‘‘एक रात कन्हैया से बात’’ ने बिखेरी ब्रज की छटा, सीमा के शहीदों को किया नमन, देश भक्ति के गीतों ने भरा जोश, राजस्थान के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने चरकुला, लठामार और फूलों की होली की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को बाँधे रखा

हाथरस। 105 वाँ मेला श्री दाऊजी महाराज में सोमवार की रात ‘‘एक रात कन्हैया से बात’’ कार्यक्रम हांलाकि भजन सांस्कृतिक निशा का था लेकिन संयोजक के रूप में नियुक्त तथा सम्पूर्ण विश्व में अध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं से परिवर्तन का अलख जगाने वाली संस्था प्रजा
पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहिनें देश की सीमा पर शहीद हुए भारत माँ के लालों को नमन कराना नहीं भूलीं।
ब्रज की देहरी हाथरस में चल रहे मेला श्री दाऊजी महाराज में  सांस्कृतिक निशा में भरतपुर आदि स्थानों से आये हुए लोक कलाकारों ने देश भक्ति और अध्यात्म का संगम प्रस्तुत किया। सबसे पहले अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं, पीतवस्त्रों तथा र्बज लगाकर किया गया। आगंतुकों  आयकर आयुक्त सुनील बाजपेयी, सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व मण्डलायुक्त एवं लेबर कोर्ट के जज सीताराम मीणा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्टी रवि चैहान, मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, तहसीलदार कमलेश गोयल, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, वसुन्धरा डायरैक्टर मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार, समन्वयक हुकम सिंह, श्याम धारा के अध्यक्ष मीरा दीक्षित, आशु कवि अनिल बौहरे, कपिल अग्रवाल, दिनेश सेकसरिया, डा0 के0पी0 सिंह, एडवोकेट विनोद अग्रवाल, डी0पी0आर0ओ0 जगदीशराम गौतम, सासनी के उपजिलाधिकारी, जिला कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव आदि के स्वागत के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
ब्रह्ममहूर्त तक चले गीतों की एक लम्बी शृंखला में नन्ने बालक प्रिंयांसू, पायल की प्रस्तुति हम परमपिता के बच्चे हैं, बालिका तनु ने मैया यशोदा की प्रस्तुति के बाद भरतपुर से आये लोककलाकारांे ने मंच पर तमाम गीत संगीत के माध्यम से शमा बाँधा गया इसमें मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार, 108 गीतों का चरकुला नृत्य, मयूर नृत्य, लठामार होली और फूलों की होली प्रमुख रूप से पसन्द किये गये। टेलीविजन पर अपनी कला की प्रस्तुति देने वाले इगलास से आये कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत वन्दे मातरम से आरम्भ किया गया, पग घूंघरू बाँध मीरा नाँची आदि की निरन्तर होती रही पस्तुति दर्शकों का मन मोहती और कई बार देश भक्ति का खुमार चढ़ाती दिखी। कार्यक्रम के दौरान ही रवि चैहान एवं जिलाधिकाराी अविनाश कृष्ण सिंह द्वारा कार्यक्रम में आई ब्रह्माकुमारी बहिनों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सबसे अन्त में ब्रह्मावत्सों द्वारा ‘मेरा बाबा आ गया’’ गीत गाकर कार्यक्रम की सम्पन्नता की गई। मेला रिसीवर जिलाधिकारी ने मेला श्री दाऊजी महाराज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य का पूरा जीवन बैंक बैलेन्स बनाने में निकल जाता है लेकिन कुछ आध्यात्मिक मूल्यों का एकाउण्ट भी यदि जमा किया जाये तभी इस जीवन की कीमत का पता पड़ता है।
इस अवसर पर, भरतपुर से कलाकारों को लाईं बी.के. कविता बहिन, निर्देशिका सीता बहिन कार्यक्रम संयोजिका ब्रह्माकुमारी शान्ता बहिन, बी.के. भावना बहिन, बी.के. रानी बहिन के अलावा  बी.के हीरा बहिन, बी.के प्रवीणा बहिन, बी.के विनीता बहिन, बी.के विजय बहिन, बी.के राधिका बहिन, बी.के. तारा बहिन, बी.के. किरन बहिन, बी.के. हेमलता बहिन, बी.के.दुर्गेश बहिन, बी.के. नीतू बहिन, बी0के0 नंदकिष्शोर मघरानी, गंजडुण्डवारा की बी.के. सुकान्ती बहिन, बी.के. मीना बहिन, बी.के.नीलम बहिन, बी.के. रेनू बहिन, बी.के. मिथलेश बहिन, बी.के. बबिता बहिन, बी.के.रश्मि बहिन, बी.के. उमा बहिन, तनु बहिन, यशोदा बहिन आदि के अलावा जनपद के विभिन्न स्थलों से आये ब्रह्मावत्सों तथा कलैक्ट्रेट के शीतल कुमार आदि अनेक कर्मचारीगणों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। पी0डी0एन0 द्वारा कार्यक्रम के पल पल की झांकी जनपद में दिखाये जाने पर आभार प्रकट किया गया। बी.के. मंजरी बहिन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने