हाथरस। ब्रज की देहरी हाथरस के घर-घर में कृष्ण, राधा और राम नाम के रूप में बसते हैं। उसी देहरी पर 105 वाँ मेला श्री दाऊजी महाराज में सोमवार की रात ‘‘एक रात कन्हैया से बात’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल गोपाल कृष्ण और उनकी लीलाओं पर आधारित राजस्थान के कलाकारों तथा टेलीविजन पर अपनी कला का जलवा बिखेरने वाले नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति लोगों के मन को मोहेगी। पुलिस की चैकचैबन्द सुरक्षा के अन्दर पूर्ण रीति से सामाजिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए परिवार के साथ बैठकर आनन्द लिया जा सकेगा। शहर के गणमान्यजन, जनपद के अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक, आध्यात्मिक जनों को आमंत्रित किया गया है।यह जानकारी संयुक्त रूप से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तथा मेले में कार्यक्रम संयोजिका बी.के. शान्ता बहिन, बी.के. भावना बहिन ने दी। उन्होंने लोगों से परिवार के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर बी.के. सीता बहिन, बी.के. दुर्गेश बहिन आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।