Top News

दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर दो शिक्षिकाओं से लूट, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड स्थित इन्दिरा नगर कालौनी में दिनदहाडे दो महिलाओं से लूटपाट की घटना हो जाने से भारी हडकम्प मच गया है।
बताया जाता है दो शिक्षिका श्रीमती हरदीप कौर पत्नी सुखदीप निवासी नेहरू कालौनी व श्रीमती पूनम वशिष्ठ पत्नी अजय पाण्डेय निवासी लेवर कालौनी आज दोपहर अपनी साथी शिक्षिका की तबियत खराब होने पर उसे देखने के लिए एक स्कूटी पर सवार होकर अलीगढ रोड स्थित इंदिरा नगर कालौनी कैला देवी मंदिर के पास उसके घर पर जैसे ही पहुंची तभी दो बाइकों पर सवार आये नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने घर के दरवाजे पर ही उन पर तमंचे तान दिये और उनसे सोने की चैन, कुण्डल, सोने की चार चूडी व दो मोबाइल आदि लूटकर ले गये।
दिनदाहड़े लूट की घटना से क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और घटना के बाद लोगों की भीड लग गई तथा घटना की सूचना पाकर थाना हाथरस पुलिस भी पहुंच गई। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस अपनी छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने