Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- डेंगू बुखार का कहर जारी, दो की मौत, गहरी नीद में सोया स्वास्थ्य विभाग

हाथरस/सिकंदराराऊ । नगर में बुखार ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। बुधवार को बुखार ने एक महिला समेत दो लोगों को और लील लिया। जिसमें महिला की मौत डेंगू के डंक से होने की पुष्टि हुई है। नगर में बुखार से मौतों का आंकडा लगातार बढता जा रहा है। बुखार के प्रचंण्ड रूप से हर ओर बुरा हाल है और लोग भयभीत हैं। क्षेत्र में घर-घर में बुखार के मरीज मौजूद हैं और हजारों लोगों को बुखार अब तक चपेट में ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी उजागर हो रही है। विभाग द्वारा न तो डेंगू के लारवा की जांच कराई गयी है और न ही बुखार की जांच एवं दवाओं के वितरण के लिए कैम्प लगाया गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग दावा करता नजर आ रहा है। बुखार की जांच एवं दवाऐं स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध हैं।
  क्षेत्र में बुखार से हो रही मौतों के सिलसिले में बुधवार को दो लोगों की और वृद्धि हुई। कासगंज रोड निवासी डा. रामप्रकाश गुप्ता की पत्नी मीनू गुप्ता 40वर्ष को रविवार को बुखार आया था। परिजनों ने उपचार हेतु अलीगढ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के उपरांत पता लगा कि उनको डेंगू हैं और तीनों प्रकार के डेंगू एनएच1, एनएच2 तथा एनएच 3 पाॅजीटिव पाये गये। सोमवार को हालत बिगडने पर चिकित्सकों ने मीनू गुप्ता को जेपी हास्पीटल नौएडा रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात्रि मीनू गुप्ता की मौत हो गयी। बुधवार की सुबह शव घर पहुंचने पर हाहाकार मच गया तथा लोगों की भारी भीड जमा हो गयी। वहीं दूसरी ओर नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी तौसीफ अंसारी के युवा पुत्र उवैद अंसारी 22 वर्ष को मंगलवार की शाम को तेज बुखार आने पर अलीगढ मैडीकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां से हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उवैद ने दम तोड दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों एवं सगे संम्बंधियों के होश उड गये। उवैद के पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने