Top News

हाथरस- मुरसान के प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में हुआ यूनीफार्म वितरित

हाथरस। विकास क्षेत्र मुरसान के प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में विद्यालय के बच्चों को यूनीफार्म वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विधिचन्द्र शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्याक विनेश कुमार ने फूल मालायें पहनाकर व शाल ओढाकर किया। रामेश्वर उपाध्याय ने अपने हाथों से विद्यालय के 53 छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म वितरित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनेश कुमार ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित व समय पर विद्यालय भेजने की अपील की। ग्राम प्रधान विधिचन्द्र शर्मा, ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में कराये गये वृक्षारोपण की सराहना की। इस अवसर पर बौहरे रामचन्द्र, मानिक चन्द्र, मानसिंह, हरीसिंह, छन्तरपाल सिंह, प्रीति शर्मा, राजन लाल, डम्बर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, रमेश चन्द्र, दिनेश कुमार, भीकम सिंह, संजीव कुमार, आशा देवी, ममता देवी, विमलेश आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने