Top News

सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में युवती को असलाहों के बल पर जबरन उठाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

हाथरस/सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व आधी रात को आ कर दो युवक असलाहों के बल पर एक युवती को जबरन घर से उठा कर ले गये और खेत में ले जा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश करके घटना स्थल पर पडा छोड कर भाग गये। दो दिन तक आरोपी युवकों ने दबंगई के बल पर पीडित को रिपोर्ट लिखाने थाने भी नहीं आने दिया। रविवार को दो दिन बाद युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली आयी। लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर उसे गांव भेज दिया।
       जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 16 सितम्बर की रात्रि एक बजे अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थी। पास में ही युवती की मां सो रही थी। गावं का एक युवक युवती के पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। युवती की चीख सुन कर उसकी मां टार्च लेकर वहां पहुंच गयी। उसने युवक को पहचान लिया। युवक वहां से भाग गया। आरोप है कि उक्त युवक एक घंटे बाद अपने भाई के साथ वहां पुनः पहुंचा और नाजायज असलाहों के साथ युवती को वे दोनों घर से उठा कर ले गये तथा आरोपी दोनों युवकोंने गांव केही एक व्यक्ति के खेत में ले जा कर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया तथा नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश करके घटना स्थल पर उसे छोड गये। दो दिन तक उक्त युवकों ने दबंगई दिखाते हुए उसे कोतवाली नहीं आने दिया। पीडिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि आज वह छिप कर रिपोर्ट लिखाने आया है। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे घर वापस भेज दिया।
 एसएस आई विपिन यादव ने कहा हैकि  मामला संज्ञान में आया है। पीडित युवती के पिता द्वारा तहरीर दी गयी है। जिसकी जांच के लिए पुलिस गांव गयी है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने