हाथरस/हसायन- बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

हाथरस/हसायन। कस्बा से बीती रात्रि को बाजार कर अपने गांव लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को एक अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया जिससे 1 युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 युवकों को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव महेबा निवासी 3 युवक 18 वर्षीय गौरव पुत्र ओमकार, 17 वर्षीय हरिओम पुत्र सोबरन सिंह व 17 वर्षीय संदीप पुत्र प्रमोद तीनों एक बाइक पर सवार होकर कस्बा से अपने गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में गांव अण्डौली के पास गढौला रोड पर एक अज्ञात वाहन इन्हें रौंदकर भाग गया जिससे गौरव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उक्त दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल भिजवाया जहां से दोनों घायलों को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है तथा घटना की रिपोर्ट अज्ञात चालक व वाहन के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1