हाथरस। पडोसी की सजगता से आगरा रोड़ पर एक परचून की दुकान में चोरी नही हो सकी। दुकानदार व पड़ोसियों ने घेराबंदी करके दो चोरों को दबोच लिया। चोरों की जमकर धुनाई कर उन्हे पुलिस को सौप दिया गया। दुकान में अब तक छत काटकर तीन बार चोरी हो चुकी है। मामला दर्ज करके पुलिस दोनों युवकों को पूूछताछ में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार नारायन प्रसाद कौशिक निवासी श्यामकंुज की नवीपुर आगरा रोड़ पर परचून की दुकान है। बीती रात लगभग नौ बजे नारायन प्रसाद अपने बेटों के साथ दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात लगभग 11 बजे दो युवक नारायन की दुकान की छत पर बैठे थे और छत काटने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के कुछ लोगों ने उन्हे दुकान की छत पर चोरी की योजना बनाते हुये घेराबंदी से पकड़ लिया और फिर उनकी धुनाई कर डाली बाद में उन्हे पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सौप दिया। दुकान स्वामी ने बताया कि अब तक चोर उन्हे लाखों रूपये का चूना लगा चुके है। वही पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पकड़े गये युवकों ने अपना नाम प्रदीप पुत्र शिशपाल निवासी गगौली लाड़पुर थाना हाथरस जक्शंन बताया है दूसरे युवक का नाम जफरूददीन पुत्र नबाब खां निवासी महफूज नगर थाना गौड़ा जनपद अलीगढ बताया है दोनों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिन्हे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हाथरस- आगरा रोड़ पर परचून की दुकान में चोरी का प्रयास करते क्षेत्रीय लोगो ने दो चोर दबोचे, पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।