हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कस्बा से जलेसर रोड पर जलेसर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसों का चक्का जाम हो जाने से यात्री भारी परेशान हैं जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा एक हफ्ते से अभी तक बस संचालकों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
कस्बा से जलेसर के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता है जिससे हजारों यात्रियों का आवागमन होता है लेकिन बस संचालकों व चालक-परिचालकों का कहना है कि इस रोड पर आसपास के गांव के दबंग लोगों द्वारा बस में किराया मांगने पर जहां किराया नहीं दिया जाता वहीं उनसे अभद्रता व मारपीट भी की जाती है। दबंगों ने बस संचालकों के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार दबंगई करते हुए मारपीट की गई है।
प्राइवेट बस संचालकों व चालकों, परिचालकों का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी कोई सुनवायी नहीं की जाती है जिसके चलते जलेसर रोड पर पिछले एक हफ्ते से बसों का जहां चक्का जाम है वहीं यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड रही है। बस संचालकों की मांग की है कि पुलिस प्रशासन दबंगों के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल में लायेगा तभी वह बसों का संचालन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।