Top News

हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना में मकान की दिवार गिरने से महिला दबी, हालत गंभीर

हाथरस। बारिश के झमाझम होने से मकानों के लिये सिर दर्द बनती जा रही है कहीं मकानों की दीवारें गिर रही हैं तो कहीं दीवारों के मलबे में कोई दबकर घायल हो जाता है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना में बीती रात्रि को एक मकान की दीवार भरमरा कर गिर पडी जिससे उसके मलबे में वहां सोती एक करीब 45 वर्षीय महिला श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी रमाशंकर दब गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने