Top News

हाथरस- ग्राम प्रधान एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 21 व 22 जुलाई को

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 25 जुलाई से आरंभ होने वाले ’’हौंसला पोषण योजना-फीडिंग कार्यक्रम’’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये 21 एवं 22 जुलाई को समस्त ग्राम प्रधानों तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों के लिये विकास खण्डवार एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
       जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  21 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ब्लाक सादाबाद हेतु प्रशिक्षण विकास खण्ड सभागार सादाबाद, ब्लाक हाथरस हेतु प्रशिक्षण विकास भवन सभागार हाथरस, दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक ब्लाक सहपऊ हेतु प्रशिक्षण बीआरसी सभागार सहपऊ तथा ब्लाक मुरसान हेतु प्रशिक्षण विकास भवन सभागार हाथरस में आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार  22 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ब्लाक सिकन्दराराऊ हेतु प्रशिक्षण तहसील सभागार सिकन्दराराऊ, ब्लाक सासनी हेतु प्रशिक्षण तहसील सभागार सासनी में तथा दोपहर 2 बजे से सांय पांच बजे तक ब्लाक हसायन हेतु प्रशिक्षण भूदेवी महाविद्यालय हसायन में आयोजित किया जायेगा।
       जिला पंचायतराज अधिकारी ने जिले के समस्त ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपने संबंधित ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समय से अवश्य उपस्थित हों।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने