Top News

हाथरस- पेंशनधारी लाभार्थी आधार कार्ड लिंक करायें

हाथरस। समाज कल्याण कार्यालय द्वारा जनपद के समस्त वृद्वावस्था पेंशन, समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को सूचित किया गया है कि शासन के निर्देशानुसार दोनों पेंशन योजनाओं में लाभार्थी का आधार कार्ड लिंक किया जाना अति आवश्यक है। पेंशन लाभार्थी अपने बैंक शाखा से संपर्क कर केवाईसी फार्म भरकर अपने बैंक शाखा में अवश्य जमा कर दें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि पेंशन लाभार्थी अपना कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं अपना मोबाइल नंबर जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर अनिवार्य रूप से जमा कर दें, ताकि वित्तीय वर्ष 2016-17 में पेंशनरों का भुगतान शासन स्तर से किया जा सके। उन्होंने कहा है कि यदि पेंशनर्स द्वारा अपना आधार कार्ड एवं अन्य छायाप्रतियाॅ कार्यालय को उपलब्ध नही करायी जाती है तो लाभार्थी की पेंशन रोक दी जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने