Top News

हाथरस- न्यायालय के आदेश का अनुपालन ना होने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे भूख हडताल पर बैठे मोहर सिंह की हालत बिगड़ी, अधिकारियों ने अस्पताल मे कराया भर्ती

हाथरस। जनता जू. हा. वरवाना हाथरस जंक्शन के प्रवंधक मुहर सिंह न्यायालय के आदेश का अनुपालन ना होने को लेकर विगत दिनों से लगातार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे भूख हडताल पर बैठे हुये है मगर फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मुहर सिंह की गुरूवार को अचानक तवीयत विगड गयी तो अधिकारियों मे हडकम्प मच गया और उसे आनन-फानन मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।
बता दंे कि जनता जूनियर हाईस्कूल वरवाना मे प्रवंधक के पुत्र पंकज कुमार की नियुक्ति को अवैध धोषित कर दिया था और सेवा भी समाप्त कर दी थी जिसकों लेकर प्रवंधक मोहर सिंह ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने नियुक्ति को वैध मानते हुये बेतन आहरण के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये थे मगर न्यायालय के आदेश का अनुपालन ना होने को लेकर विगत दिनों से प्रवंधक मोहर सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनशन पर बैठ गया था मगर फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मोहर सिंह ने अनशन को समाप्त कर भूख हडताल पर बैठ गया। गुरूवार को मोहर सिंह की अचानक हालात विगड गयी तो अधिकारियों मे हडकम्प मच गया और मोहर सिंह को भूख हडताल से उठाकर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर एसडीएम सदर केंहरी सिंह, सीओ सिंटी प्रीती सिंह सहित हाथरस गेट पुलिस भी पहुॅच गई। और मोहर सिंह को अनशन स्थल से उठाकर बागला अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार कराया गया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही कुछ ना कुछ कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने