Top News

हाथरस- अलग-अलग हादसों में पांच घायल

हाथरस। अलग-अलग हादसों में 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। थाना चन्दपा क्षेत्र के आगरा रोड पर सडक हादसे में 18 वर्षीय प्रबल प्रताप पुत्र गिरीश कुमार निवासी जहांगीराबाद बुलन्दशहर, 40 वर्षीय गिरीश कुमार पुत्र रिषीपाल सिंह निवासी पालपुरा थाना नरौरा बुलन्दशहर व 30 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी रामनगर डिबाई बुलन्दशहर घायल हो गये।
एक अन्य हादसे में 24 वर्षीय श्रीमती मधु पत्नी योगेन्द्र कुमार निवासी खन्दारीगढी घायल हो गई जबकि शहर के माली कौंजडान में छत से गिरकर एक 9 वर्षीय बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। इन सभी को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने