Top News

हाथरस- स्वच्छ हाथरस आंदोलन में भाग लेगा इण्डिया शाइनिंग मिशन, इण्डिया शाइनिंग मिशन की बैठक महादेव नगर स्थित ऋषी सिसोदिया के आवास पर हुई सम्पन्न

हाथरस। शुक्रवार को इण्डिया शाइनिंग मिशन की एक बैठक महादेव नगर स्थित ऋषी सिसोदिया के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने की। बैठक में शहर में फैल रही गन्दगी, गली व मौहल्लों में जलभराव, पेयजल के लिये हैंडपंप, जल संरक्षण, वृक्षारोपण व पालिका द्वारा बरतीं जा रहीं लापरवाहियों के विषय पर जोर दिया गया। मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी नगर पालिका के चक्कर काट काट कर परेशान हो जाता है फिर भी पालिका का उनकी तरफ कोई ध्यान नही जाता है। श्री सिसोदिया ने कहा कि हम सभी संगठनों को एक जुट होकर शहर में कार्य करना होना। जिससे शहर भर में हो रही गंदगी से आसानी से निपटा जा सके। पालिका के सभासदों द्वारा स्वच्छ हाथरस आंदोलन के तहत जो धरना प्रदर्शन 27 जून को किया जा रहा है, उसमें इण्डिया शाइनिंग मिशन द्वारा सहभागिता की जायेगा। बैठक में मिशन के संरक्षक देवेश सिसोदिया, विशाल पचैरी, रूपेन्द्र चैहान, कृपेन्द्र कुमार सैंगर, अंकुर अग्रवाल, ज्ञानी सिसोदिया, अरूण पुण्ढ़ीर, भानु प्रताप, अजीत जादौन, कमल पण्डित, शुभम सिसोदिया, राहुल, अनिकेत कुमार, मनोज उपाध्याय, केतन सैंगर, अमन, चिराग, आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने