हाथरस। एसपी आफिस स्थित महिला सैल प्रकोष्ठ में सुलह-समझौते के लिये बुलाये लड़की व लड़का पक्ष में से लड़का पक्ष ने लड़की व उसकी बहिन से पुलिस कार्यालय पर ही मारपीट किये जाने से भारी हंगामा मच गया और मारपीट कर भाग रहे लोगों को पुलिस कप्तान ने सिपाहियों से पीछा कराकर पकड़वाया।
कोतवाली सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर कचैरा निवासी चन्द्रवती पुत्री नेत्रपाल सिंह की शादी सुशील पुत्र कमल सिंह निवासी नगला सैजना कासगंज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ससुराली जहां दहेज की मांग करने लगे वहीं पति द्वारा आयेदिन मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा और चन्द्रवती को मायके छोड़ गये। पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की तो महिला सैल द्वारा उक्त दोनों पक्षों को आज वार्ता व समझौता के लिये बुलाया गया।
आज दोपहर दोनों पक्ष जैसे ही पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचे तभी वहां पर चन्द्रवती व उसकी बहिनें श्रीमती विमलेश व मनीषा से ससुराली लोगों ने मारपीट कर दी जिससे चन्द्रवती गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी लोग भागने लगे तो पुलिस कप्तान ने तत्काल पुलिस कर्मियों को उनके पीछे दौड़ाकर पकडवाया और थाना हाथरस गेट भिजवाया। पुलिस ने 5 में से 3 लोगों को पकड़ लिया है। घायल महिला का बागला अस्पताल में जहां उपचार कराया गया है वहीं थाना हाथरस गेट में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।