Top News

नगर में धूमधाम से निकाली गयी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

-भारत माता की झांकी बनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र 

सिकन्दराराऊ। नगर में परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गयी। यात्रा में भारत माता की झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही। शनिवार को नगर में परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा स्थानीय पंत चौराहा स्थित सांर्इ आनन्द बल्लभ विद्याालय से प्रारम्भ होकर जीटी रोड़, लाला का नगला, बारहसैनी होती हुयी होती हुयी चूड़ी मार्केट, बड़ा बाजार, राठी चौराहा, नौरंगाबाद होती हुयी मौहल्ला गौसगंज, दमदमा, पुरानी तहसील रोड़, मटकोटा होती हुयी बारहसैनी होते हुये नगला शीशगर पंहुची । यहां से यात्रा का वापस पंत चौराहे पर सांर्इ आनन्द वल्लभ विद्याालय पर जाकर समापन हुआ। शोभायात्रा में आगे-आगे मां काली की झांकी अपने करतव दिखला रही थी। यात्रा में मां शेरावाली की झांकी, गणेश भगवान की झांकी, भारत माता की झांकी तथा राधा कृष्ण की झांकी प्रमुख थीं। वहीं बैंड बाजों के साथ धार्मिक धुनों पर युवा थिरक रहे थे। शोभायात्रा में नगर सर्वसमाज के लोगों भाग लिया तथा इस दौरान लोगों में भारी उत्साह तथा जोश देखने को मिला। शोभायात्रा में भारत माता की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामवीर उपाध्याय ने भगवान परशुराम की झांकी पर आरती उतारकर किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बनी सिंह बघेल, आशीष शर्मा, अच्युत त्रिवेदी लाला भैया, चेतन शर्मा, श्रीकान्त त्रिवेदी, शिवलेश उपाध्याय, विवेकशील राघव, प्रशान्त विक्रम शाह, मनोज वाष्र्णेय, मित्रेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, मनोज उपाध्याय, वन्टी खलीफा, राहुल वाष्र्णेय, नरेश वाष्र्णेय, उदय वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे /
                                                                               - रिर्पोट संदीप पुण्ढ़ीर    

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने