हाथरस। जिले की सियासत अब एकाएक फिर करवट लेगी। रालोद की सांसद सारिका सिंह बघेल के ससुर गेंदालाल आर्य और दो देवरों ने रालोद छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। इन सभी ने लखनऊ में सपा प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। अभी ये लोग नहीं लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद सारिका सिंह बघेल और उनका परिवार पिछले कुछ दिनों से मुश्किलों में घिरा है। सांसद के पति देवेंद्र सिंह के खिलाफ एक शिक्षिका ने अपहरण का मुकदमा कायम करा रखा है और पुलिस को इस मामले में सांसद पति की तलाश है। इस घटना ने यहां की सियासत को अभी तक गर्म कर रखा है। अब इस क्रम में नया राजनीतिक फेरबदल भी हुआ है। सांसद के ससुर गेंदालाल आर्य और उनके दो देवर भूपेंद्र सिंह बघेल एवं भुवनेंद्र सिंह बघेल सपा में शामिल हो गए हैं। इन दोनों ने लखनऊ में सपा के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि सांसद के इन परिजनों के सपा में शामिल होने की कई वजह हैं। सूत्रों की मानें तो सांसद के एक देवर की पत्नी इसके बाद टूंडला से दावेदारी करसकती हैं। इसे लेकर पूरे दिन यहां राजनीतिक हलकों में चर्चाएं रहीं। अभी तक सपा में शामिल होने के बाद यह वापस नहीं लौटे हैं। वैसे इनके यहां लौटने पर समर्थक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। सपा में शामिल होने के बाद सांसद के ससुर गेंदालाल आर्य का कहना है कि रालोद अब कांग्रेस से गठबंधन कर रहा है और कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। इसी वजह से वह रालोद छोड़ रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि बसपा की नीतियां जनविरोधी हैं। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद व उनकी पुत्रवधू सारिका बघेल अभी रालोद में ही रहेंगी। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल का कहना है कि उन्हें इनके सपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है/
रालोद की सांसद सारिका सिंह बघेल के ससुर गेंदालाल आर्य और दो देवरों ने रालोद छोड़कर सपा का दामन थामा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।