सिकंदराराव। नगर के प्राचीनतम और ऐतिहासिक मंदिर रामबाग के परिसर में स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। ताला काट रहे व्यक्ति को एक स्थानीय व्यक्ति ने यह सब करते हुए देख लिया, शोर मचाने पर वह मौके पर ब्लेड आदि छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष और रामबाग संघर्ष समिति के प्रमुख विवेकशील राघव को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुँचकर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। घटना के सम्बंध में विवेकशील राघव ने कहा कि एक ओर सावन का पवित्र मास चल रहा है, वहीं दूसरी ओर रामबाग मंदिर दुर्दशा, गंदगी से जूझ रहा है। जमीन पर विधर्मियों ने कब्जा कर रखा है। प्रशासन मौन होकर यह सब देख रहा है। प्रशासन को सनातन समाज की आहत होती जनभावनाएं नही दिखाई दे रही हैं। पूर्व में भी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी की जा चुकी हैं। इस बार फिर से चोरी का प्रयास किया जाना शहर के सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास भी हो सकता है। स्थानीय प्रशासन को शीघ्र ही आसपास के कैमरों के माध्यम से चोरों की पहचान करनी चाहिए और कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान सुधीर कुमार, विनय पचौरी, आमोद शर्मा, केशव माहेश्वरी, संजीव पुंढीर, वीरेश कुमार, प्रतीक शर्मा आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।