Top News

पालिकाध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरिक्षण

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वार्ड संख्या 12  के अंतर्गत आने वाले खोडा हजारी में नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे सी सी इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को देखा। चेयरमैन श्वेता चौधरी के कार्य स्थल पर पहुचने पर स्थानीय निवासियों द्वारा पटका पहनाकर व बुके भेट कर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर स्थानीय निवासियों का कहना था कि लम्बे समय से सड़क न होने के कारण आने जाने में भारी दिक्कतों  का सामना करना पडता था तथा बारिश के दिनों में विशेष परेशानिया होती थी उन्होंने सड़क निर्माण कराये जाने हेतु श्वेता चौधरी  तथा नगर पालिका की समस्त टीम को धन्यवाद कीया इस अवसर पर उपस्थित लोगो में देवेश गौतम, नीरज सिंह, सोनू भारती, धर्मेंद्र कुमार, रामअवतार सिंह, सोनू दिवाकर, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने