Top News

थाना चदपा प्रभारी ने कालेज की लड़कियों से छेड़खानी करने वाले आधा दर्जन लोगो को किया गिरफ्तार

हाथरस। थाना चदपा प्रभारी विपिन चौधरी ने अपने थाना क्षेत्र के एक गांव के डिग्री कॉलेज के बाहर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में करीब आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली चदपा प्रभारी विपिन चौधरी ने शुक्रवार को सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के गांव कोटा मैं स्थित एक कॉलेज पर बीते काफी समय से युवक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को कुछ पास के लड़के छेड़खानी करते है।


जिसकी शिकायत पूर्व में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने थाना प्रभारी विपिन चौधरी से की थी। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को चदपा प्रभारी विपिन चौधरी ने अपने पुलिस बल व एंटी रोमियो टीम को साथ लेकर आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया। जिन्हे थाना चदपा लाया गया। सभी लोगो के  खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिनके नाम गजेन्द्र पुत्र रामप्रकाश ग्राम बघना, सन्नी पुत्र कालीचरन गांव  खेड़ा परसोली, सुमित पुत्र विजेंद्र सिंह गांव खेड़ा परसोली, विकाश पुत्र ओमप्रकाश गांव बघना, भावेश पुत्र रोहित गांव मागरू थाना सादाबाद , अरविंद पुत्र रमेश चंद्र गांव महमूदपुर ब्राह्मण है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने