हाथरस। इन्द्रा शर्मा पत्नी स्व0 लोकेश शर्मा निवासी मौहल्ला तमन्ना गढी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 20/21.08.02024 की रात्रि को उसके पति लोकेश शर्मा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा डम्बल से प्रहार कर हत्या कर दी गयी है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था तथा स्वॉट व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था ।
जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन की गयी विवेचना के दौरान वादिया व उसकी पुत्री के बयानो के आधार पर अभियुक्त राकेश शर्मा का नाम प्रकाश मे आय़ा था । जिसके क्रम मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अभियुक्त राकेश शर्मा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार शर्मा उपरोक्त ने पूछताछ मे अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि लोकेश शर्मा(मृतक) मेरे चाचा है तथा हमारा व उनका परिवार अलग-अलग रहते है । गढी तमन्ना में प्रधान प्रत्याशी के लिये मैं खडा होना चाहता था परन्तु वह(मृतक) अपने प्रभाव से स्वंय प्रधान के चुनाव में खडा हो गया और प्रधान बन गया । मेरे भाई चिक्कू शर्मा के ससुर सुभाष शर्मा जो इस दुनिया में नही है जब पंचायत सेक्रेटरी थे, तब लोकेश ने सुभाष शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पैसे निकाल लिये थे । जिसके कारण लोकेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था । मैं व लौकेश शर्मा, मेरा भाई नवनीत शर्मा प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा में ठेकेदारी करते थे । वहाँ भी लोकेश शर्मा ने पैसो में हेरा फेरी की थी । जब गवन की लोकेश के विरुद्ध FIR हुयी थी तभी से वह मुझसे रंजिश मानते थे तथा कई बार मेरी बेइज्जती समाज में कर चुके थे । मैने अपने दिल में कई बार लोकश की हत्या करने की सोची थी । दिनांक 20/21.08.2024 की रात्रि में लोकेश अपने घर में से निकला और मुझे देखकर गाली बकने लगा । शराब पिये थे मैने कहा कि तुम ने ज्यादा पी रखी है । मैं लोकेश को उनके घर ले गया और तखत पर लिटा दिया तो वह गाली बकने लगा । मुझे अपनी बेईज्जती बर्दास्त नही हुई । मैं लोकेश से तंग व परेशान हो गया था । तभी वही पर रखे डम्बल से प्रहार कर मैने लोकेश की हत्या कर,वहा से चला गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार शर्मा पुत्र विपिन कुमार शर्मा निवासी गढी तमन्ना थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस के प्रति कानूनी कार्रवाई कर भेजा जेल

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।