Top News

पुलिस ने जिलाबदर युवक को जनपद की सीमा में अपने शातिर मित्र सहित किया गिरफ्तार, दो तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्घ व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराव के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए जिला बदर चल रहे अभियुक्त ब्रांजुल उर्फ अश्वनी धौरपुर रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है  तथा अभियुक्त संजय उर्फ संजू को हाजीपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है।


अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ब्रांजुल उर्फ अश्वनी थाना हाथरस जंक्शन से जिला बदर अपराधी है,जिसके विरुद्ध थाना हाथरस जंक्शन पर हत्या का प्रयास, मारपीट,आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त संजय उर्फ संजू एक शातिर अपराधी है जो पूर्व मे जेल जा चुका है जिसके विरुद्ध गैगस्टर,हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है ।  

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी योगेश कुमार थाना हाथऱस जंक्शन, उ0नि0 उमेश तिवारी थाना हाथरस जंक्शन, उ0नि0 अंशुल शर्मा थाना हाथरस जंक्शन, का0 170 सचिन राघव थाना हाथरस जंक्शन, का0 227 अक्षय राणा थाना हाथरस जंक्शन, का0 712 प्रमोद कुमार थाना हाथरस जंक्शन, का0 623 परीक्षित वालियान थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथऱस है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने