हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया।
जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एडीएचआर के पदाधिकारी महेश चंद्र अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा। सादाबाद कोतवाली के अंतर्गत 40 वर्षीय व्यक्ति का शव 7-8 सितंबर की रात्रि सादाबाद आगरा हाईवे पर नगला झुन्ना के निकट मिला जिसका एक्सीडेंट हो गया था व्यक्ति ने काली जींस नीली शर्ट पहन रखी थी दाहिने हाथ पर राम प्रकाश लिखा हुआ था।
पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया। समाजसेवी सुनीत आर्या,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में तरूण राघव,नीरज गोयल,निष्कर्ष गर्ग कांस्टेबल 863 आशीष चौधरी, होमगार्ड 936 ओमवीर शर्मा मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।