- मौहल्ला सादाबाद गेट बुर्ज वाला कुंआ के पास मे कल दिन दहाड़े हुई थी घटना
हाथरस। अशोक कुमार अरोरा पुत्र गुरू दत्त मल निवासी फूलगंज सादाबाद गेट थाना हाथरस कोतवाली जनपद हाथरस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वह दिनांक 10.09.2024 को सुबह 10:30 बजे अपनी दुकान के सामने कुर्सी डालकर बैठा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति नें उससे मोबाइल चार्जर माँगा । तभी वह कुर्सी से उठा और अज्ञात व्यक्ति उसकी सोने की चैन तोडकर भाग गया। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया था ।तथा एसओओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना संकलन की गयी । जिसके क्रम मे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेन स्केचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से छीनी गयी चैन का टुकडा (पीली धातु) बरामद हुआ है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा
गिरफ्तार अभियुक्तो
राहुल कुमार पुत्र भूरी सिंह निवासी अलिया नगला थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।मोहित पुत्र अशोक निवासी नगला चौखा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस
एक चैन का टुकडा पीली धातु के सहित गिरफ्तार किया गया है इनके प्रति कानूनी कार्रवाई कर भेजा जेल

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।