Top News

हाथरस गेट पुलिस ने घर का ताला तोडकर हुयी चोरी की घटना का किया खुलासा

हाथरस। 19.08.2024 को भोलाराम शर्मा पुत्र स्व जाहरमल शर्मा निवासी  इन्द्रानगर कालौनी अलीगढ रोड  द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि 19.08.2024 को प्रात लगभग 11 बजे वह अपनी पुत्री के घर आवास विकास कालोनी मे गया था। सायं को पाच बजे जब वह घर आया तो बाहर का ताला लगा हुआ था । बाहर का ताला खोल जब अन्दर आया तो मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ व गायब था।


अन्दर किरायेदार के कमरे का ताला टूटा हुआ व गायब था । उसकी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था । तथा घर मे से आभुषण, लैपटॉप आदि सामान चोरी हो गया है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था तथा एसओओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना संकलन की गयी । जिसके क्रम मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तो को अमरपुर घना की तरफ जाने वाले सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम सोनू पुत्र रमेश निवासी रुहेरी थाना हाथरस गेट, सन्तोष पुत्र होतीलाल निवासी गढी तमन्ना थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे/निशादेही से चोरी किये दो लैपटॉप मय चार्जर,02 LED टीवी, दो मोबाइल फोन,17,000 रुपये नगद,81 अमरेकिन डालर ,एक ट्राली व एक कपडे का बैग, चार घडी, सात चूडी ,छह गले के हार, दो हाथफूल, तीन अंगुठी , छह काँन के टाँप्स ,तीन चैन, एक पैण्डिल(सभी पीली धातु),33 झुमके (पीली व सफैद धातु के मिश्रित), चार मोती के हार व एक मोती की माला ,पाच छोटे लैदर के पर्श, पाच स्टील के गिलास बरामद हुए है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध  में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त सोनू एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे जेल जा चुका है । जिसके विरुद्ध चोरी ,आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम  प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने