लिंक को टच कर हाथरस हलचल में देखिए जनपद की छोटी बड़ी अहम खबरें
1- सिकंदराराव के मोहल्ला बारहसैनी में घरों के अंदर घुसा गंदा पानी, मोहल्ले के वाशिंदे हुए परेशान, बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर मोहल्ला बारहसेनी बना टापू, जल निकासी की उचित व्यवस्था का न होना है जलभराव की समस्या का मूल कारण
2- चलती ट्रेन में बच्चे ने लिया जन्म, हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोकी गई दिल्ली से प्रयागराज जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस, जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा भर्ती
3- मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय विराट बुर्ज कुश्ती दंगल के दूसरे दिन भी अखाड़े में कुश्ती लड़ने उतरे कई पहलवान
4- दो दिन बंद रहेंगे हाथरस जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम आशीष कुमार ने दिए आदेश, शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयों में आकर कर सकते हैं विभागीय और शासकीय कार्य
5- दाऊजी महाराज के मेला शिविर में महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय रहीं मुख्य अतिथि
6- एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज से किया गया अज्ञात शव का दाहसंस्कार, पिछले काफी समय से मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही संस्था एचडीएचआर जनपद में करा रही है अज्ञात शवों का धार्मिक रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार
7- मंगलवार को हाथरस के सादाबाद गेट क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआ के पास दिनदहाड़े हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
8- जिलाधिकारी ने की स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की मौके पर जाकर शत प्रतिशत जियो टैगिंग कराने के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
9- चोदह सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान, कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष कुमार ने बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
10- सासनी कस्बा के श्री राधारानी मंदिर परिसर में महिला हरि संकीर्तन मंडल के बैनर तले श्री राधारानी के जन्मोत्सव समारोह का हुआ शुभारंभ
11- सिकंदराराव में मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर राधा अष्टमी के अवसर पर 51 तुलसी के पोधों का किया गया वितरण, मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का हुआ आयोजन
12- मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में 17 सितंबर को होगा हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम, हिंदी विषय में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित, कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र दीक्षित शूल ने दी जानकारी

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।