Top News

बृजक्षेत्र का मशहूर एवं जनमानस की आस्थाओं का प्रतीक 113 वॉ विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का हुआ शुभारम्भ


  • प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि राजकीय मेला होना जपनद वासियो के लिए गर्व की बात
  • मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है:- असीम अरुण

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ फीता काट कर एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारों को हवा में छोडकर किया। उद्घाटन के पश्चात प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियो, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ दाऊजी मंदिर पहुंचकर दाऊ बाबा और रेवती मैया के दर्शन किए। इसके पश्चात प्रभारी असीम अरुण ने जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ मेला पांडाल में आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर सेठ हर चरनदास बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। मंच पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों का स्वागत पटका पहनाकर और बुके भेटकर किया गया। जिलाधिकारी ने मेले के इतिहास के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही, मेले में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा मेले में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जांनकरी दी। उन्होंने जनपद वासियो को अधिक से अधिक संख्या में आकार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का आन्नद लेने कर आवाहन किया।

 प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी के लिए आज का दिन बहुत ही गौरव का है। उन्होनें कहा कि लक्खी मेंले को राजकीय मेला का गौरव प्राप्त हुआ है। यह जनपद के लिए गर्व बात हैं। उन्होनें कहा कि प्रत्येक वर्ष सभी के सहयोग और सुझाव से भब्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। उन्होनें मेले में आने वाले सभी लोगों से आवाहन किया कि कूड़ा डस्टबिन के ही डाले, यदि मेंले में कही पर कोई कमी दिखाती है तो उसे जिला प्रशासन को जरूर अवगत कराए। उन्होनें मेले में परिवार के साथ मेले में पधार कर कार्यक्रमों का आनंद लेने का आवाहन किया। मेले में जिल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी।

इस मौके पर जिला प्रशासन नेे मंत्री तथा  जनप्रतिनिधिगणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला प्रशासन कि ओर से अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार ब्यक्त किया।

इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्षा सीमा उपाध्याय, विधायिका सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, एम0एल0सी0 ऋषि पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख, जिलाधिकारी आशीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, परियोजना निदेशक, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु, शहर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सयुक्त रूप से किया दाऊजी महाराज का पूजन

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी आशीष कुमार ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के साथ किला परिसर स्थित मंदिर में श्री दाऊजी महाराज का पूजन एवं महाभिषेक विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राज बहाुदर, उप जिलाधिकारी सदर नीरज शर्मा, क्षेत्रा अधिकारी पुलिस, तहसीलदार, स्टैनो जिलाधिकारी शीलेन्द्र कुमार, जितेन्द्र वर्मा,  अधिवक्ता सुनील वर्मा अतुल आंधिवाल, पत्रकार बंधु व शहर के गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।


मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर पुलिस प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

हाथरस। जनपद में सोमवार 9 सितंबर से प्रारम्भ होने वाले प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को सकुशल सम्पन्न कराये हेतु मेला में कानून व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण हेतु अस्थाई पुलिस थाना “थाना मेला कोतवाली”  बनाया गया है। जिसका हेल्प लाइन नम्बर "9258198320" है। आमजन को सूचित किया जाता है कि पुलिस सहायता हेतु मेला कोतवाली के हेल्पलाइन नंबर "9258198320" पर संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने