ब्रह्माकुमारीज के आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

हाथरस। आज के इस भौतिकवादी संसार में अपना जीवन आध्यात्मिक और समाज सेवा के लिए न्यौछावर कर देना कोई कम बात नहीं है। धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने इतना साहस किया। ष्वेतवस्त्रधारिणी ये बहिनें साक्षात ज्ञान की देवी सरस्वती हैं। अवसर था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र के प्रांगण में समर्पण समारोह मना चुकी दो बेटियों के दिव्य अलौकिक सम्मान समारोह का और अभिव्यक्ति थी हाथरस की नगरपालिका अध्यक्ष ष्वेता चौधरी की। 


इससे पूर्व बी0के0 ष्वेता बहिन, बी0के0 करूणा बहिन को चुनरी की छाँव में ढोल की ध्वनि के मध्य मंच पर उनके भाईयों षिवम आदि ने पहुँचाया। तदुपरान्त उन्हें ईष्वरीय बैज एवं मुद्रिका पहनाकर केन्द्र प्रभारी बी0के0 षान्ता बहिन ने आषीर्वाद दिया। नगरपालिका अध्यक्ष ष्वेता चैधरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

बालिकाओं षिवांगी एवं नैन्सी द्वारा भावनृत्य फूलों का तारों का सबका कहना है ... आदि गीतों पर जोरदार प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह को उमंगित किया। 

बी0के0 दुर्गेष बहिन, बी0के0 नीतू बहिन द्वारा मंचासीन अतिथियों नगरपालिका अध्यक्ष ष्वेता चैधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष षरद माहेष्वरी, इगलास की बी0के0 हेमलता दीदी, रामपुर की बी0के0 मीना बहिन का बैज एवं पुश्पों द्वारा स्वागत किया गया। 


भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष षरद माहेष्वरी ने इस अवसर पर अपनी अभिव्यक्ति करते हुए कहा कि हाथरस की दो बहिनों का समाज की आध्यात्मिक सेवाओं के लिए समर्पण गौरव एवं बधाई का कार्य है। 

इगलास की बी0के0 हेमलता दीदी, रामपुर की बी0के0 मीना बहिन, व्यापारी अमित गौतम, रामबाग के उपप्रधानाचार्य योगेन्द्र वाश्र्णेय, पी0एन0बी0 के पूर्व प्रबन्धक राकेष अग्रवाल आदि के द्वारा समर्पित बहिनों की प्रषंसा की एवं बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन बी0के0 उमा बहिन एवं दिनेष भाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम प्रबन्धन बी0के0 दुर्गेष बहिन, बी0के0 नीतू बहिन, बी0के0 विमल बहिन आदि के द्वारा किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1