सासनी। दि बार एसोसियेशन सासनी शाखा के अधिवक्ताओं ने एक आवश्यक बैठक आहूत कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्ययालय की खंडपीठ स्थापित करने पर चर्चा कर कामबंद हडताल की।
बुधवार को तहसील परिसर में आहूत बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना अति आवश्यक है। खंडपीठ की स्थापना होने से वादियों और प्रतिवादियों को काफी लाभ होगा। समय बचने के साथ-साथ उनके जेबखर्च पर भी बोझ नहीं पडेगा। अधिवक्ताओं ने संघर्ष समिति के अव्हान पर दि बार एसोसियेशन सासनी के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्र से विरत रहकर प्रदर्शन किया। तथा एक पत्र एसडीएम सासनी, उपजिलाअधिकारी न्यायिक सासनी, तहसीलदार सासनी, को भी प्रेषित किया है। प्रदर्शन करने वालों में इस दौरान मुख्य रूप से राजन लाल शर्मा, देवजीत शर्मा, कृष्ण सिंह तोमर, महेश सिंह तोमर, वकील सिंह तोमर, पीके सिंह, मनवीर सिंह बालियान, सुभाष कुमार, भंवर पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, प्यारेलाल शर्मा, मनोरमा सिंह,राजेश शर्मा, प्रशांत पाठक, योगेश शर्मा, संतोष शर्मा, गिर्राज सिंह, केपी सुमन, व महेंद्र पाल सिंह कुशवाहा, आदि अधिवक्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।