कनेक्शन के बाद भी नहीं लगे बिजली खंबे

सासनी। गांव खेडा फिरोजपुर के माजरा रामनगर में विद्युत संयोजन होने के बाद भी अभी गांव में विद्युत पोल नहीं लगा हैं जिसकी शिकायत पीडित ग्रामीणों ने एसडीएम नितीश कुमार से की है। ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में करीब एक दर्जन से अधिक विद्युत संयोजन धारक हैं। फिर भी गांव में विद्युत पोल नहीं लगाए गये है। इससे ग्रामीण दूसरे और दूर दराज से तार डालकर विजली का उपयोग करने को मजबूर है।दूर से तार डालकर गांव तक लाने पर कभी कोई हादसा हो सकता है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार विद्युत अधिकारियों से भी शिकायत की हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से जयकिशोर, राजाराम, मथुनरा प्रसाद, रामादेवी, भूदेव, चंद्रपाल, बलराम, ब्रजमोहरन, जयवीर सिंह, रामचंद्र, सीताराम, लालाराम आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1