पंद्रह दिन पूर्व मिली लाश की नहीं हुई शिनाख्त

       सासनी-विजयगढ रोड पर नाले में तैरता मिला था 18 वर्षीय युवती का शव         
 हाथरस/सासनी। एक पखवाडा पूर्व सासनी-विजयगढ रोड स्थित गंदे नाले में मिले करीब अठारह वर्षीय युवती के शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान के लिए शहर-शहर और अन्य राज्यों में दौड रहीं है।
बता दें कि 3 दिसंबर 2018 को सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित गंदे नाले में एक लगभग अठारह वर्षीय युवती को शव तैरता हुआ लोगों ने देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सासनी देहात प्रधान कप्तान सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सीओ सुमन कन्नौजिया भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से नाले में तैरते शव को बाहर निकाला गया और शिनाख्त के लिए सडक के किनारे काफी देर तक रखा गया। कोई पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और 72 घंटे पहचान के लिए फ्रिज में भी रखवाया। मगर अभी तक लाश की कोई पहचान नहीं हो सकी है। एसएसआई दया नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की गई दर्शाया गया है। पुलिस युवती की लाश के पहचान हेतु अन्य राज्यों तथा शहरों में भटक रही है। मगर मृतका की लाश को पहचानने वाला कोई नहीं आया है। मृतका ने सफेद व लाल धारी की काली टीशर्ट तथा सफेद बनियान, काली जींस बाजारू पेंट पहन रखी हैं मृतका का चेहरा गोल लंबाई करीब पांच फीट है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1