दीवार गिराने को लेकर हुई मारपीट, एक हिरासत में

हसायन।क्षेत्र की जरेरा पुलिस चैकी के गांव शंकरपुर में एक प्लाट की दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज व मारपीट हो गई।इस घटना की शिकायत पीडित के द्वारा डायल 100 व कोतवाली पुलिस से किए जाने के दौरान पुलिस ने दीवार गिराने के मामलें में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।सतीश कुमार शर्मा पुत्र मनीराम शर्मा निवासी शंकरपुर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसने अपने मकान के बाहर चारदीवारी करने के लिए दीवार लगाई थी।मगर गांव के ही दूसरे पक्ष के दबंग परिवार के लोगो के द्वारा उक्त दीवार को गिरा दिया गया।जब सतेन्द्र कुमार शर्मा ने दीवार गिराने को लेकर दूसरे पक्ष से बात की गई।तो उन्होने उनके घर पहुंचकर गाली गलौज मारपीट कर डाली।इस घटना के सबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1