हाथरस । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोर्ट सं0-5/नोडल अधिकारी, अपर जनपद न्यायाधीश, योगेन्द्र राम गुप्ता ने बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार दिनांक 14 अपै्रल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के स्थान पर अब दिनांक 22 अपै्रल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सम्पूर्ण राष्ट्र के समस्त राज्यों एवं जनपदों तथा तालुका में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अत्यधिक संख्या में वादों का त्वारित निस्तारण किया जाना प्रस्तावित हैं। दिनांक 22 अपै्रल को सम्पूर्ण राष्ट्र के सम्पूर्ण न्यायालयों एवं तालुका स्तर तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। जिसके द्वारा जनपद की समस्त जनता को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ मिल सकें।
14 अपै्रल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत 22 अपै्रल को
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।