Top News

लाढपुर में निशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारम्भ

हाथरस। नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वावधान में गांव लाढपुर में बेरोजगार युवतियों व महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु सिलाई सेंटर का शुभारम्भ किया गया है।
उक्त सिलाई सेंटर का मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नरेश प्रताप सिंह, उ. प्र. सह प्रभारी शिव प्रताप सिसोदिया के दिशा निर्देशानुसार मुख्य शाखा ब्रज प्रांत प्रभारी रामकिशन शर्मा द्वारा गांव लाडपुर में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सिलाई सेंटर शुभारम्भ की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उ.प्र. उपाध्यक्ष सरिता गौर, बृज प्रांत प्रभारी प्रतिभा भार्गव, ब्रज प्रांत अध्यक्ष एकता जैन, अलका भार्गव, नीतू जैन, दुर्गेश, जिला अध्यक्ष शिवानी गुप्ता, शिक्षक मंच ब्रज प्रांत अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी, ब्रज प्रांत प्रभारी रामकिशन शर्मा, विजय, मुकेश गोस्वामी, रोहित श्रोती, रिषभ प्रताप, श्रीकांत दीक्षित आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने