Top News

दून पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल व बेबी शो की रही धूम

हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आकर्षक एंव मनोरंजक विशाल क्रिसमस कार्निवाल और बेबी शो का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संासद राजेश दिवाकर और उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर ने फीता काट कर किया।
विशाल क्रिसमस कार्निवाल के मुख्य आकर्षणों में बेबी शो में बेबी के साथ उनकी मदर्स ने अलग-अलग कैटेगरी में रेम्प पर कैटवाॅक कर अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया और बेस्ट इंटेलिजेंट, बेस्ट डांसर और बेस्ट सिंगर आदि के पुरस्कार प्राप्त किए। कार्निवाल में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक, आकर्षक, ज्ञानवर्धक खेलों के स्टाॅलस पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक खेलों का आनंद उठाया। जिसमें एक सेल्फी काॅर्नर पर लोगों ने तरह-तरह की वस्तुओं के साथ सेल्फी ली गई। फूड स्टालस पर छोले-भटूरे, चाऊमीन, चीला, पावभाजी, डोसा, भेलपूरी, आलू चाट, आलू टिक्की, गोल गप्पे आदि स्टाल्स पर दर्शकों ने व्यंजनों का चटकारे के साथ खूब पसंद किया गया और छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाये गए विभिन्न प्रकार के खेलों की स्टाॅल्स पर भी आगंतुकों की भारी भीड़ रही।
इन सभी के बीच मशहूर टीवी शो सारेगामापा फेम और विनर हेमंत बृजबासी के लाइव शो ने तो मंच पर धमाल मचा दिया और उन्होंने अपने गानों से पूरे खचाखच भरे मैदान को झूमने पर मजबूर कर दिया तथा उन्हें देखकर व उनके गाने सुनकर दर्शकों की भीड़ उनके गानों पर जहां नाचने लगी साथ ही उनके साथ सेल्फी लेने की होड सी लग गई। उनके गानों से दर्शकों एंव श्रोताओं ने अपना भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के बीच में सेण्टा क्लाॅज ने घूम-घूम कर बच्चों में आकर्षक उपहार और चाॅकलेट का वितरण किया। कार्यक्रम में दर्शकों को एक साथ बाॅधकर रखने में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मंच पर की गई विभिन्न तरह के गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन लक्की ड्रा के कूपनों से निकाले गये धमाकेदार उपहारों से हुआ जिसमें फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन, गीजर, मिक्सर ग्राइंडर, टोस्टर, ब्लेंडर, प्रेस और मोबाइल थे।
कार्यक्रम में सांसद राजेश दिवाकर और उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर के साथ      जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, एसपी सुशाील कुमार, एएसपी डा. अरविन्द कुमार, विद्यालय के डायरेक्टर्स रतन बिहारी अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनुरोध शर्मा, प्रवीन जैन, यश गर्ग एवं मनु अग्रवाल उपस्थित थे।
अंत में विद्यालय           प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे ने अपने  विद्यालय की मैंनेंजमेंट कमेटी, अतिथियों, अभिभावकांें, शिक्षकों और छात्र/छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्निवाल, बेबी शो और हेमंत-बृजबासी लाइव शो के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर मनोरंजक, स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का स्वाद व सेलीब्रिटी से मिलने का मौका दिलाना था। उन्होंने अपने समस्त छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ सभी को क्रिसमस दिवस की ढेरों बधाइयाँ व शुभकामनायें दीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने