Top News

पति के साथ दवा लेने आयी पत्नी गायब

सिकन्दराराव। कस्बा में अपने पति के साथ दवा लेने आई पत्नी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। पीड़ित पति ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।
कोतवाली में प्रमोद कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव अंडोंली थाना हसायन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपनी पत्नी रूबी उम्र 20 वर्ष को दवा दिलवाने कस्बा में आया था। पत्नी को दवा दिलवाकर वापस गांव लौट रहा था। पन्त चोराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मेरी पत्नी रहस्मय ढंग से गायब हो गई। काफी तलाश किया किन्तु कोई सुराग नहीं लगा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने