- खाद लेने आ रहे किसान ताला लगा होने के कारण लौट रहे बैरंग
हाथरस/हसायन। क्षेत्रीय सहकारी समिति बसई बस्तोई के प्रभारी सचिव बृजेश कुमार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रभारी सचिव की फर्जी नियुक्ति के मामलें में चल रही जांच के कारण बित्तीय अधिकारों पर रोंक लगाए जाने के बाद प्रभारी सचिव कार्यालय व गोदाम के ताला लगाकर हाईकोर्ट की शरण लेने के बहाने 23 नवम्बर से गायब हो गए हैं।प्रभारी सचिव के अचानक गायब हो जाने से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हो गए है।वही क्षेत्रीय सहकारी समिति पर तैनात बरिष्ठ आकिंक फूलसहाय ने बताया कि जब लखनऊ रजिस्ट्रार व अलीगढ से बैंक में बित्तीय अधिकार पर रोक लगाए जाने के बैंक में आदेश आया तो बैंक अधिकारियों के समिति पर आने के बाद प्रभारी सचिव कार्यालय व गोदाम के सभी अभिलेख व नकदी लेकर हाईकोर्ट से स्टे लाने की बात कहकर 04 दिसम्बर तक समिति पर नही आए है।प्रभारी सचिव के समिति पर न आने केें कारण क्षेत्र के लोग खाद के लिए समिति के चक्कर लगाने में लगे हुए हैं।वही क्षेत्र के किसानों ने सहकारी समिति के अधिकारियों से प्रभारी सचिव के न आने के कारण हो रही परेशानी से भी अबगत कराया गया हैं।मगर बिभागीय अधिकारी भी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे है।सोमवार को बसई के रहीसपाल सिंह जाटव,यादराम जाटव,संजय कुमार उर्फ डीएम,मधु कुमारी,रमेश चन्द्र,लठठा सिंह,राजकुमार सिंह,सत्यपाल सिंह,सरोज देबी,शशिदेबी समिति पर खाद लेने केे लिए आए।मगर प्रभारी सचिव के न आने केे कारण किसान समिति कार्यालय व गोदाम पर ताला देखकर निराश होंकर लौट गए।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।