Top News

कलम चलाने वाले हाथरस अब खेलेंगे क्रिकेट

हाथरस। कलम चलाने वाले कलमकार अब खेल भावना से खेल भी खेलेंगे और नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पत्रकार व प्रशासन की टीमें मैच खेलेंगी। तथा खेल से जहां आपसी दूरियां कम होती हैं वहीं प्रेम भावना भी बढती है और यह टूर्नामेंट पत्रकारिता के क्षेत्र में आयाम स्थापित करेगा।
नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में आज हाथरस प्रेस क्लब पत्रकार इलेवन की एक मीटिंग क्रिकेट खेलने और पत्रकार इलेविन टीम गठित करने के लिए आयोजित की गई। मीटिंग में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये कि टीम का मैनेजमेंट कैसे बनाया जाये और बहुत सी बातों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि कल बागला कालेज के मैदान पर पत्रकार टीम का फ्रेन्डली प्रेक्टिस मैच आयोजित होगा।
बैठक में कोच संजय दीक्षित, मैनेजर अतुल नारायण, संरक्षक केजी शबनम, खिलाड़ी प्रमोद सिंह, अमित सक्सेना, सोनवीर चैधरी, अजय शर्मा, शम्मी गौतम, प्रशांत पौरुष, मुकुल दीक्षित, जयप्रकाश, धवन वशिष्ठ, रोहित लालसा, विकास कनोजिया, सत्यम शुक्ला, अमित शर्मा, अंकुर पण्डित, आयोग दीपक, पुष्कर लालसा, चंद्रेल कुमार, सूरज मौर्या, सुमित शर्मा, आदिल, कमल वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने