Top News

आईफा पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत

हाथरस। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट पर नया मिल प्रांगण स्थित शेमराॅक प्ले स्कूल/आईफा फैशन इण्टरनेशनल इंस्टीटूयूट  पर नगर पालिका परिषद के भारतीय जनता पार्टी से नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया और इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा गगनभेदी नारेबाजी की गई।
 इस मौके पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने चुनावी वादे को दोहराते हुए कहा कि हाथरस नगर की समस्याओं को मैंने चुनाव के समय देखा है और मैं हरसम्भव प्रयास करके हाथरस की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कराऊंगा और शहर के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
स्वागत करने वालों में मुरारीलाल वाष्र्णेय, आईफा के डायरेक्टर विमल वाष्र्णेय, मोहित शर्मा, कुलदीप गोस्वामी, हरीश वाष्र्णेय, सचिन अग्रवाल, पवन कुमार, हीरेन्द्र वाष्र्णेय, संजय सक्सैना, के. सी. महाशय, गौरव वाष्र्णेय, देवेन्द्र कुमार आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने