Top News

दून स्कूल के बच्चों ने ‘‘चाइना के उत्पाद प्रयोग करने से क्या हानि है’’ विषय पर किया सर्वे

हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा एक सर्वे किया गया। जिसका विषय था ‘‘चाइना के उत्पाद प्रयोग करने से क्या हानि है’’ इस सर्वे के अन्तर्गत उन्होंने पुराना मिल कम्पाउंड चुना।
विद्यार्थियों ने लोगों के  मध्य चाइनीज वस्तुओं के हानिकारक प्रभावों एवं इसका हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलायी। सर्वे के दौरान 85 से 90 फीसदी  लोगों ने चाइना उत्पाद का प्रयोग न करने की सलाह दी। इसके साथ ही लोगों ने बच्चों के सर्वे की सराहनीय प्रशंसा की। उनका कहना था कि हाथरस में पहली बार दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ही इस तरह का सर्वे किया है, जो काबिले तारीफ है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने