सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरीराम निवासी रमेश चंद्र पुत्र गीतम सिंह ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका 25 वर्षीय पुत्र राहुल बीती 7 दिसंबर को बाजार करने कस्बे में अपने 5 वर्षीय पुत्र शनि के साथ आया था। दोनों पिता पुत्र आज तक अपने गांव वापस नही लौटे हैं। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है और परिजनों में हडकम्प मचा हुआ है।
परिजनों ने कोतवाली पुलिस से भी पिता-पुत्र को ढूंढकर बरामद करने की मांग की है।
परिजनों ने कोतवाली पुलिस से भी पिता-पुत्र को ढूंढकर बरामद करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।