हाथरस। प्रतिष्ठित व्यवसायी मुकेश अग्रवाल ने अपनी पुत्री कु. गुनगुन का जन्म दिन कैमार स्थित अपना घर आश्रम में निराश्रित व लावारिस प्रभुजनों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। साथ ही आश्रम में आसरा पा रहे उपेक्षित प्रभुजनों को भोजन कराकर खुशी का अनुभव किया। उन्होंने समाज के निराश्रित व्यक्तियों की सेवा करते रहने का आजीवन संकल्प लिया तथा समाज के अन्य सक्षम जनों से जन्म दिन आदि अवसरों पर असहाय, लावारिस प्रभुजनों के साथ योगदान करके मनाने के लिये आगे आने को प्रेरित किया। इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष मदन मोहन वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।
निराश्रितों के साथ मनाया जन्मदिन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।