Top News

बैखोफ बदमाशों ने गाडी का शीशा तोडकर किये 20 हजार रूपये पार

हाथरस/चंदपा (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव मीतई पर अग्रवाल सेवा सदन में शादी समारोह में अलीगढ से आये युवक की गाडी का शीशा तोडकर बैखोफ बदमाश 20 हजार रूपये पार कर ले गये। अमन पुत्र संजय निवासी विष्णुपुरी अलीगढ के अनुसार कार में बैग रखा था जिसमें 20 हजार रूपये रखे हुये थे। युवक गाडी को सडक के किनारे खडी करके गेस्ट हाउस में अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर गाडी के पास आया तो गाडी का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था। यह देखकर युवक के पैरो के नीचे की जमीन खिसक गयी और उसके होश उड गये। युवक ने फौरन 100 नम्बर पर सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस छानबीन में जुट गयी।
                         हाथरस की हर खबर सीधे आप तक - www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने