सासनी। बीती रात अज्ञात चोरो ने कस्वा में दो जगह कूमल लगाकर हजारों रूपये का माल पार कर दिया। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। जानकारी के अनुसार कस्वा कन्या इंटर कालेज और पंजाब नेशनल बैंक के निकट पंकज जनरल स्टोर की दीवार काटकर कूमल लगा लिया और उसमें रखे हजारों रूपये के सर्फ साबुन तथा नगद पांच सौ रूपये पार कर दिये। दूसरी घटना में लुटसान मार्ग पर शिवम इंटरप्राजेज की दुकान से चोरों ने लेपटोप और 18 हजार रूपये पार कर दिये। पीडितों ने घटना की शिकायत कोतवाली में दे दी है। पुलिस बदमाशों की तलाशमें जुटी हुयी है।
सासनी में दो दुकानों में कूमल लगाकर चोरों ने किया हजारों का माल पार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।