Top News

सीओं ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए किया दुकानदारों से बिचार बिमर्श

हसायन। कोतवाली परिसर में सीओं सिकन्द्राराऊ आशीष प्रताप सिंह ने शुक्रबार को कस्बा के बाजार के सभी दुकानदारों के साथ कस्बा में पांच दिनों पूर्व हुई चोरी की घटना के बाद भबिष्य में बाजार में ऐसी घटनाओं की पुनरावुति रोकने के लिए सीओं ने दुकानदारों के साथ बिचार बिमर्श करते हुए कहा कि सभी दुकानदार पुलिस कर्मियों का रात्रि गश्त में सहयोग देने लिए बाजार के सभी दुकानदार आपस में सलाह मशवरा करके दो प्राइबेट सुरक्षा गार्डो को बाजार की दुकानो की सुरक्षा हेतु रखने का कार्य करे।अगर हम सभी आपस में सामजंस्य बनाकर रखेगे।तो भबिष्य में चोरी की होने बाली घटनाओं को टाला जा सकता है।सीओं ने कस्बा के सभी सभासद,दुकानदार व ग्रामीणों से कहा कि रात्रि के समय सभी लोग पुलिस पर ज्यादा निर्भर रहनें के बजाय खुद भी आत्मनिर्भर बने।सीओं ने कहा कि कस्बा में रात्रि में भोर के समय चूडी व इत्र फैक्ट्रियों में कार्य करने बाले सभी मजदूर सुबह छह बजे से ही कार्य पर पहुंचे।अगर रात्रि के समय कोई भी मजदूर बाजार में बिना पहचान पत्र के घूमते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस टीम कडा रूख अख्तियार कर सकती है।सीओं ने दुकानदार व अन्य ग्रामीण लोगों से कहा कि अगर किसी भी तरह उन्हे रात्रि में किसी संदिग्ध की आवाजाही की भनक लगें तों वह तत्काल सरकारी नम्बर 9454403577,9454401260 के अलावा डायल 100 पर काॅल कर पुलिस का सहयोग भी प्राप्त कर सकते है।इस मौके पर मनोज गुप्ता,बाल किशन अग्रबाल,राहुल वाष्र्णेय,बसंत कुमार स्वर्णकार,बिष्णू बाष्र्णेय,सुभाष यादव,जाहिद अली फौजी,बिष्णू पाठक,कन्हैया लाल शर्मा,देबेन्द्र प्रधान,उर्मिला देबी प्रधान,शकुंतला देबी प्रधान श्यामपुर,महेश चन्द्र,सत्यप्रकाश सिंह सहित तमाम लोग बैंठक में मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने